होम मध्यप्रदेश ट्रेंडिंग बिज़नेस ऑटो न्यूज़

Umaria News : भीषण सड़क हादसा ट्रक की केबिन में फँसा ड्राइवर पढ़िए पूरा अपडेट

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
उमरिया जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं

उमरिया जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं । आए दिन ढाबो के किनारे खड़े ट्रक से वाहन टकरा रहे हैं लेकिन प्रशासन इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।अभी भी रेक्सयू जारी है।घायल ड्राइवर का नाम उत्तरप्रदेश मिर्जापुर निवासी अर्जुन यादव बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में गिट्टी लोड है और वह बुढ़ार की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे आगे वाला ट्रक आधा दब गया और चालक केबिन में बुरी तरह फँस गया।हादसे का शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और रातभर जेसीबी की मदद से चालक को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक अर्जुन यादव, निवासी जिला मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है,जो हादसे के बाद से ही केबिन में फँसा हुआ है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब क्रेन एवं भारी मशीनरी की मदद से राहत कार्य तेज करने की तैयारी में है।मौके पर पुलिस बल एवम 108 एम्बुलेंस तैनात है और बचाव दल लगातार कोशिश कर रहा है कि घायल चालक को जल्द से जल्द बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जा सके।बताया जा रहा है कि एक हाइड्रा मंगवाया गया है।जिससे ड्राइवर को फसे हुए चैम्बर से निकालने में मदद मिलेगी।

Follow Us On

Leave a Comment