होम मध्यप्रदेश ट्रेंडिंग बिज़नेस ऑटो न्यूज़

अस्पताल में कॉकरोच और कीड़े से परेशान है मरीज कलेक्टर ने कहा अब होगा एक्शन

Join WhatsApp Channel

Telegram_logo

Join Telegram Channel

विज्ञापन
|
Updated:
MP News : हमेशा विवादों में रहने वाला रायसेन जिला

MP News : हमेशा विवादों में रहने वाला रायसेन जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में है और इसका कारण है मरीजों के पलंग पर चल रहे कीड़े और कॉकरोच तो वहीं गंदगी का भी लगा अंबार।विवादित सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बालयान की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल?

हमेशा विवादों में रहने वाला जिले का सबसे बड़ा अस्पताल रायसेन एक बार फिर चर्चा में है कारण है कि अस्पताल में मरीजों के पलंग पर रेंग रहे काकरोज और कीड़े खुले आम देखे जा सकते हैं जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला से की तो उन्होंने जिला अस्पताल में निरीक्षण कार्रवाई के दौरान पाया कि अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है तो वहीं नोनीहाल बच्चों के पलंगों के नीचे कॉकरोच के ढेर लगे हैं तो वहीं खुले आम कीड़े मकोड़े रेंग रहे हैं।

आपको बता दें कि रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का चार्ज जब से यशपाल सिंह बालियान ने संभाला है तब से रायसेन जिला अस्पताल वेंटिलेटर पर आ गया है डॉक्टर यशपाल सिंह बालियान कभी कार्यालय में नहीं बैठते हैं और अपने घर से ही जिला अस्पताल को चला रहे हैं और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लग चुके हैबहीं इस मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला का कहना है कि ये मासूम बच्चों से संबंधित शिकायत थी जो मेरे पास आई थी मैंने निरीक्षण किया तो गंदगी और कीड़ों के साथ काकरोच भी मिले है में इसकी उच्च स्तरीय शिकायत करूँगा।रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि ये बेहद ही गंभीर मामला है इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे और भविष्य में ऐसी कोई गलती ना हो ऐसे प्रयास करेंगे।

Follow Us On

Leave a Comment